crime branch

    Loading

    मुंबई: क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने होम लोन (Home Loan) और बाइक लोन के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी (Cheating) करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो जालसाजों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 16 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनके पास से लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज बरामद किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि जालसाजों ने इस तरह से कई लोगों को चूना लगाया है।

    क्राइम ब्रांच यूनिट-11 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण को सूचना मिली कि कुछ जालसाज होम लोन और बाइक लोन का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। चव्हाण के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक गवस, सहायक पुलिस निरीक्षक यादव, सहायक पुलिस उप निरीक्षक कांबले, सिपाही पाटिल, सावंत एवं मोरे की टीम ने बोरीवली (प.) के चामुंडा सर्कल के पास ट्रैप लगाकर बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। उनके पास से जरूरतमंदों के दस्तावेज बरामद हुए।

    लोगों के साथ ब्लैकमेल

    वे लोगों के जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए थे और उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों की पहचान योगेश छाजुराम जालंधर (29) और इस्माइल शिराज शेख (21) के रूप में हुई है। लोगों से होमलोन और बाइक लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया। उनके पास से कई फर्जी कागजात, फर्जी सरकारी स्टैंड, बैंक करेंसी, नोटरी स्टांप, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल और बाइक बरामद किया गया है।