Corona
File Photo

    Loading

    मुंबई. जहाँ एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) की रफ़्तार एक बार फिर गति पकड़ने लगी है है। वहीं इन सबके चलते उद्धव ठाकरे सरकार (Uddhav Tackeray Goverment) एक बार फिर परेशानी और पेशोपेश में है। वहीं बीते मंगलवार देर रात  राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गए आकड़ो की मानें तो, बीते 24 घंटे में 2172 नए मामले आए, वहीं साथ ही 22 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान थोड़ी राहत भी मिली है कि करीब 1098 संक्रमित ठीक होकर वापस घर भी लौटे हैं। 

    क्या हैं राज्य के हाल 

    इसमें मुंबई में संक्रमितों की संख्या 1377 रही। इसी तरह महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 (Covid-19) के 2,172 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 66,61,486 हो गयी है। जबकि 22 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,476 हो गई है।

    ओमीक्रॉन कि बढ़ी गति 

    इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब लगातार ओमीक्रॉन (Omicron) का संकट बढ़ता जा रहा है। हालांकि सबसे बड़ी राहत यह रही की बिते मंगलवार को महाराष्ट्र में एक भी कोरोना का संक्रमित नहीं मिला है। हालाँकि राज्य में अभी तक 167 ओमीक्रॉन के मामले बरामद हो चुके हैं। जिसमें से 60 से ज्यादा संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

    मुंबई  बना हॉटस्पॉट 

    वहीं मुंबई में आंकड़ों की गिरावट के बाद एक बार फिर तेज उछाल दर्ज किया गया। बीते सोमवार को ही शहर में 809 नए मरीज मिले थे। हालाँकि रविवार की तुलना में सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 113 कम ही रही। बात अगर स्पाइक रेट कि हो तो  मुंबई में यह सबसे ज्यादा रहा। अब तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,492 मरीज उपचाराधीन हैं। यहाँ संक्रमण से ठीक होने की दर 97.65% है जबकि मृत्यु दर 2.12 % बनी हुई है।

    क्या फिर लगेगा लॉकडाउन

    हाल ही में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि, अगर राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग 800 मीट्रिक टन प्रति दिन पर पहुंच जाती है, तो एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जाएगा। वहीं हाल ही में राज्य सरकार ने रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर अब रोक लगा दी है। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों में सीमित संख्या में ही लोग अब शामिल हो सकते हैं।