corona
File Photo

    Loading

    मुंबई: दुनिया भर में कोरोना (Corona) की चौथी लहर (Fourth Wave) शुरु हो गई है। कई देशों में लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है।  देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी रोजाना मिल रहे कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या एक हजार पहुंच गई है।दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 366 नए मामले सामने आए, 209 मरीज़ ठीक हुए और एक भी मरीज़ की कोरोना से मौत नहीं हुई। 

    इसको देखते हुए आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।  दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों पर मुंबई की नजर बनी हुई है।  बीएमसी अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि उनकी नजर दिल्ली के मामलों पर है।  वहां से आने वाले नागरिकों पर वॉच रखा जा रहा है। वहीं मुंबई में मिले कोरोना के 44 नए मरीज मिले हैं। 

     अस्पतालों को रखा स्टैंडबाय

    काकानी ने कहा कि दुनिया भर में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बीएमसी अस्पतालों का पहले ही स्टैंडबाय पर रखा गया है।  हमारा टेस्टिंग प्रोटोकॉल कायम है। 

    …तो हमें मास्क लगाने पर सख्ती करने की आवश्कता पड़ेगी

    सुरेश काकानी ने कहा कि बीएमसी ने कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटाने के बाद भले ही मास्क आदि नहीं लगाने की छूट दी गई है।  फिर भी हमने नागरिकों से अपील की थी कि लोग स्वयं कोरोना नियमों का पालन करें। अपनी सेफ्टी के लिए मास्क लगाएं।  छूट देने के बाद लोगों ने मास्क लगाना ही बंद कर दिया है।  कोरोना मामले बढ़ने के बाद भी लोग मास्क नहीं लगाएंगे तो हमें मास्क लगाने पर सख्ती करने की आवश्कता पड़ेगी।  जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके। 

    मुंबई में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 341 

    मुंबई में पिछले दो दिनों से कोरोना मामलों में मामूली वृद्धि देखने को मिली है।  दो दिन कोरोना केस 50 से उपर थे। शुक्रवार को कोरोना के 44 नए मरीज मिले और एक मरीज की मौत हुई।  दो दिन में दो मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 19,562 हो गई है।  मुंबई में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,058,667 हो गई है।  अब तक 1,038,764 मरीज ठीक हुए हैं।  मुंबई में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 341 है।