भारत-पाक सीमा पर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा, शिंदे का उद्धव पर कटाक्ष

Loading

  • वाघनख को लेकर उद्धव ठाकरे पर वार
  • अफजल खान के आदर्श को किया स्वीकार 
सूर्यप्रकाश मिश्र@नवभारत 
मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि भारत-पाक (Indo-Pak) सीमा (Boarder) पर कश्मीर (Kashmir) में छत्रपति शिवाजी (Chhatrapati Shivaji) की अश्वारूढ़ प्रतिमा (Statue) स्थापित की जा रही है। ताकि पाकिस्तान को भी शिवाजी महाराज की तलवार से भय लगे। शुक्रवार को ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि  मातृभूमि के प्रति प्रेम और संस्कृति के प्रति सम्मान महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमने भारत-पाकिस्तान सीमा पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा भेजी (Sent) है। यह प्रतिमा भारत पाक बार्डर पर लगेगी। 

कुछ लोगों ने अफजल खान को स्वीकारा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघनख को महाराष्ट्र में लाया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग इस पर संदेह जता रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने छत्रपति शिवराय के आदर्श को त्याग अफजल खाना के आदर्श को स्वीकार कर लिया है। सीएम ने कहा कि हमारे मंत्री सुधीर मुनगंटीवार वाघनख के लिए खुद लंदन गए थे। वाघनख का हमारे राज्य में आना हर देशवासी के लिए गर्व और का विषय है।
 
 
महाराष्ट्र अग्रणी
अगस्त क्रांति मैदान में अमृत कलश यात्रा के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम आदमी को केंद्र बिंदु मानकर काम कर रही हैं। इसके पीछे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा है। विदेशी निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर में महाराष्ट्र अग्रणी है। अमृत कलश यात्रा के लिए राज्य से 414 कलश लगभग 900 स्वयंसेवकों के साथ दिल्ली जा रहे हैं। 

मंत्री-अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, कौशल विकास, रोजगार, मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक कालिदास कोलंबकर, रमेश पाटिल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव विकास खड़गे, के. गोविंद राज, सचिव एकनाथ डावले, बीएमसी  के आयुक्त और प्रशासक डॉ. इकबाल चहल, मुंबई शहर कलेक्टर राजेंद्र क्षीरसागर, मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर डॉ. राजेंद्र भोसले, नेहरू युवा केंद्र के राज्य समन्वयक राजेंद्र मालुरे एवं अन्य उपस्थित थे।