Eknath Shinde
एकनाथ शिंदे (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई : राज्य (State) के नगरविकास और ठाणे (Thane), गढ़चिरौली जिले (Gadchiroli District) के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को नक्सलियों (Maoists) ने एकबार फिर धमकी दी है। धमकी भरा पत्र (Threatening Letter) मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिंदे को इससे पहले भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। पिछले साल 4  अक्टूबर को मुंबई के मालाबार हिल स्थित शिंदे के आधिकारिक आवास पर धमकी भरा पत्र मिला था।  

    अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को  एकनाथ शिंदे के आवास पर एक पत्र मिला था। जिसमें लिखा गया था कि नक्सली उसने बदला लेंगे। पिछले साल नवंबर महीने में गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 नक्सली मारे गए थे। इसमें उनका एक कमांडर भी शामिल था। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक धमकी वाले पत्र मामले  की जांच  पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

    शिंदे ने मीडिया से कहा है  कि उन्हें पहले भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। गढ़चिरौली का पालक मंत्री होने के नाते जिले का विकास करना मेरा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य जिले को समग्र रूप से विकसित करना और इसे मुख्य धारा में लाना है। शिंदे ने कहा था कि गढ़चिरौली में नक्सलवाद की समस्या का समाधान विकास के जरिए ही संभव है।