Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस

Loading

Fadnavis Says get well soon: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Fadnavis) ने कहा कि भाषा और शब्दों को सुनने पर एैसा लगाता है कि उध्दव ठाकरें (Uddhav Thackeray) का मानसिक संतूलन बिगड़ चुका हैं। इसलिये मैं उनकी टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नही दूंगा, लेकिन ईश्वर के पास उनके जल्दी ठीक होने (get well soon) की प्रार्थना करूंगा। शिवसेना (ठाकरें) के प्रमुख उध्दव ठाकरें ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मनोरुग्ण गृहमंत्री बताया था। नासिक दौरे पर फडणवीस ने कहा कि ठाकरे गुट के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर अथवा अन्य हत्याकांड व्यक्तिगत रंजीश को लेकर हुई है। इन वारदातों के पीछे व्यक्तीगत विवाद, रंजीश और आर्थिक विवाद थे। मैं इस घटना की गंभीरता से इंकार नही करता, लेकिन इन घटनाओं का कानून व्यवस्था से संबंध जोड़ना अयोग्य है।

इस पर सरकार कठोर कारवाई कर रही है। अभिषेक घोसालकर के हत्या के पीछे सत्ताधारी पार्टी की महिला अथवा पुरूष प्रवक्ता का हाथ होने का आरोप विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने किया था। इस संबंध में प्रश्न का उत्तर देते हुए फडणवीस ने कहा कि वडेट्टीवार के पास ठोस जानकारी नहीं होती, वह केवल सनसनी फैलाने का काम करते हैं। लेकिन, इस मामले की जांच होगी। वर्तमान में कई गोपीचंद जासूस, जग्गा जासूस तयार हो रहे हैं।

क्या बोले? उद्धव ठाकरे
देवेंद्र फडणवीस को मैंने कलंकित कहा, फडतूस कहा, लेकिन अब मेरे पास शब्द नही बचे हैं। उनकी मानसिक जांच करने की आवश्यकता हैं। प्रश्न निर्माण हो रहा है कि क्या महाराष्ट्र को मनोरोगी गृहमंत्री प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री स्वयं बदमाशों को भरनपोषण कर रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुत्ते के पिल्ले के बजाय, उन्होने श्वान इस शब्द का प्रयोग किया, लेकिन संस्कृत शब्द का उपयोग करने से इंसान सुसंस्कृत नहीं  होता।