Gold Smuggling
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai) का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) देश में सोने की तस्करी (Gold Smuggling) का सबसे बड़ा हब बन गया है। आए दिन सोना तस्कर पकड़े जा रहे हैं। उनके पास से करोड़ों रुपए के सोना (Gold) बरामद किया जा रहा है।

सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 11 महीनों में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 360 करोड़ रुपए के 604 किलो ग्राम तस्करी के सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने अप्रैल 2022 और फरवरी 2023 के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर 360 करोड़ रुपए के 604 किलो ग्राम तस्करी के सोना जब्त किया। यह पिछले साल की तुलना में 91 किलो ग्राम का इजाफा हुआ है।

दो दिन पहले ही नौ किलो सोने की बिस्कुट बरामद

सीमा शुल्क विभाग ने शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए एक यात्री को पकड़ा था। उसके बैग की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 4 करोड़ 62 लाख रुपए का नौ किलो ग्राम सोना का बिस्कुट बरामद हुआ।