MVA
महा विकास अघाड़ी (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) का पहला चरण नजदीक आ रहा फिर भी महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) में महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीटों को लेकर दरार अभी तक सुलझी नहीं है। अभी भी कुछ सीटें ऐसी है जिस पर MVA में सुलह नहीं हुई है। वही इस बीच आज महाविकास अघाड़ी की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस है।ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या आज सीटों के बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी अपना अंतिम फैसला सुनाएगी।

दरअसल महाविकास अघाड़ी में सांगली, भिवंडी और मुंबई की कुछ सीटों पर अभी भी विवाद चल रहा है। इस वजह से आज महाविकास अघाड़ी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। इसलिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी फॉर्मूलों का ऐलान होने की संभावना है। जिस पर पुरे महाराष्ट्र की नजरें टिकी हुई है।

इसके बारे में मिली अधिक जानकारी यह है कि आज गुड़ी पड़वा 2024 के शुभ अवसर पर राज्य में महाविकास अघाड़ी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।इस बारे में आपको बता दें कि शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी के घटक दलों की यह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस ठाकरे समूह के कार्यालय में होगी। इसमें राष्ट्रवादी शरद चंद्र पवार पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और अन्य नेता मौजूद रहेंगे।ऐसे में देखना यह होगा की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोनसीबड़ी घोषणाएं होती है।

MVA कर सकता है बड़ी घोषणा

गौरलतब हो कि इस बैठक में महाविकास आघाड़ी सीट आवंटन के अंतिम फॉर्मूले की घोषणा होने की संभावना है। साथ ही सीट आवंटन से लेकर पूरे चुनाव और अन्य तैयारियों में प्रचार तंत्र कैसा होगा, इसका मार्गदर्शन महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेता करेंगे। तो क्या आज सुलझ जाएगा महाविकास अघाड़ी का सीटों का बंटवारा? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

इन सीटों पर होगा फैसला

ज्ञात हो कि अभी भी सांगली और भिवंडी सीटों को लेकर महाविकास अघाड़ी में अभी भी दरार बनी हुई है। ऐसे में अब ठाकरे समूह ने सांगली लोकसभा के लिए चंद्रहार पाटिल के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस के विशाल पाटिल भी सांगली से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसलिए आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतिम फैसले की घोषणा होने की संभावना है। तो देखना यह होगा कि सांगली और भिवंडी में किस पार्टी को अपना उम्मीदवार उतारने का मौका मिलता है।