corona
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/मुंबई. जहाँ एक तरफ देश (India) में कोरोना (Corona) का खतरा एक बार फिर सर उठा रहा है. वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है। उसी तरह राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 205 नए केस सामने आए हैं। हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस खतरनाक महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। 

    इसी के साथ अब सूबे में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,78,801 और मृतक संख्या 1,47,845 हो गई है। वहीं जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने भी दी है।

    153 लोग हुए स्वास्थ्य 

    इधर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 153 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,29,795 हो गई है। इसके साथ ही फिलहाल राज्य में कुल एक्टिव 1161 मरीज है। इसी तरह राज्य में रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 117 नए मरीज हुए दर्ज 

    इधर मुंबई में भी कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले दर्ज हुए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,060,434 हो चुकी है। वहीं शहर में अब तक 16,563 लोगों की इस खतरनाक महामारी से मौत हुई है। शहर बीते 24 घंटों में 93 लोग इस मारक वायरस से उबर चुके हैं। इसी के साथ अब इस खतरनाक महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,040,165 हो चुकी है। फिलहाल शहर में 706 एक्टिव मरीज दर्ज हुए हैं।