Coronavirus, Mumbai, India
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामलों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है और लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसी बीच शहर में लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार के मुकाबले मौतें भी कम हुई है। इसके अलावा शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुलेटिन जारी कर दी।

    803 नए मामले, 7 मौतें; एक्टिव मरीजों में गिरावट

    BMC के मुताबिक, शहर में कोरोना के 803 नए मामले मिलने और 07 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,047,393 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,630 पर पहुंच गई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि शहर में 1,800 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 10,19,088 हो गया है। शहर में आज रिकवरी रेट 97 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 8,888 एक्टिव मरीज है।

    अस्पतालों में 94.6 फीसदी बेड खाली

    BMC के आकड़ों के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में 650 मरीज (81%) एसिम्टोमैटिक हैं। 152 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 31 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी। वर्तमान में शहर में 897 मरीज ऑक्सीजन पर है। अस्पतालों में 2,036 मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पतालों में 37,482 बेड है, जिनमें से 94.6 फीसदी बेड खाली है। मुंबई में आज 51,492 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है।