Mega Block News mumbai
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (फाइल फोटो)

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां दरअसल सामने आई जानकारी के मुताबिक, पश्चिम रेलवे (Western Railway line) से यात्रा करने वाले मुंबईकरों को यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि, वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) ने खार से गोरेगांव 6वें रूट के लिए 29 दिनों का मेगा ब्लॉक (Mega Block) घोषित किया है। आपको बता दें कि यह मेगा ब्लॉक 20 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रहेगा। इस ब्लॉक के दौरान 2700 लोकल यात्राएं रद्द ( 2,700 local trains cancelled.) कर दी गई हैं। आइए जानते है  खबर विस्तार से.. 

2700 लोकल ट्रेनें रद्द 

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, खार और गोरेगांव के बीच वेस्टर्न रेलवे लाइन के छठे ट्रैक का काम काफी तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस वजह से 8.8 किमी का काम 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हो गया है। इसलिए इस रूट पर 29 दिन का मेगाब्लॉक लिया जाएगा। इसके पहले दस से बारह दिनों तक कोई भी  लोकल रेलवे सेवा रद्द नहीं की जाएगी। हालांकि, 20 अक्टूबर 2023 से लगभग 2700 लोकल ट्रेनें रद्द कर दी जाएंगी और लगभग 400 सेवाएं आंशिक रूप से रद्द/थोड़ी देर के लिए समाप्त कर दी जाएंगी।

यात्रियों को होगा फायदा 

इतना ही नहीं बल्कि लंबी दूरी की 60 ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। जी हां लगभग 60 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द होने की संभावना है और लगभग 200 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द/थोड़ी देर में समाप्त की जाएंगी। इस बीच इस परियोजना के पूरा होने के बाद खासकर उपनगरीय मुंबई क्षेत्र के यात्रियों को काफी फायदा होगा, क्योंकि यह काम उनकी यात्रा को और भी सुलभ बनाने के लिए किया जा रहा है। 

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 

आपको बता दें कि इसलिए भविष्य में अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं बढ़ने से मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में, रेल यातायात में न्यूनतम व्यवधान और यात्रियों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक कार्य की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है।अंधेरी प्लेटफार्म नंबर 9 19/20 अक्टूबर से नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने तक बंद रहेगा।

Mumbai Local Train

24 घंटे का मेगा ब्लॉक

 काम के आखिरी दिन यानी 4/5 नवंबर 2023 को शनिवार 21.00 बजे से रविवार 21.00 बजे तक बांद्रा टर्मिनस पर ट्रैक हटाने और जोड़ने के लिए 24 घंटे का मेगा ब्लॉक रखा जाएगा। इस तरह यह मेगा ब्लॉक प्लान किया गया है, ताकि जल्द से जल्द खार से गोरेगांव 6वें रूट का काम खत्म हो।