Fake Notes Seized
जाली नोट जब्त

Loading

ठाणे: नवी मुंबई पुलिस ने दो व्यक्तियों के पास से 13.5 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को नियमित निगरानी के दौरान नेरुल इलाके में एक मंदिर के पास से 13.5 लाख रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त किए गए।

उनके अनुसार, इन नोट पर ‘‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया, फुल ऑफ फन” लिखा था। उन्होंने कहा कि ये नोट महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिनेश यशवंत धवल (39) और झारखंड के हजारीबाग के शंभुकुमार प्रभुदयाल शर्मा (32) के पास मिले।

 
उन्होंने बताया कि दोनों वर्तमान में नवी मुंबई में रह रहे थे।अधिकारी ने बताया कि कुल 27 बंडल जब्त किए गए और सभी नोट 500 रुपये के हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि दोनों व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया। 

(एजेंसी)