mumbai bomb blast
मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी

Loading

मुंबई: फिर एक बार मुंबई (Mumbai News) को उड़ाने की धमकी (Mumbai Police Bomb Threat message) मिली है। बता दें कि शुक्रवार (2 फरवरी) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कंट्रोल रूम को एक और धमकी भरा मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स ने मुंबई में बड़ा हमला करने की धमकी दी है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने इस कॉल को गंभीरता से लिया है और जांच की जा रही है कि वास्तव में यह संदेश कहां से आया और मेसेज को किसने भेजा है। ऐसे में अब पुलिस इस धमकी को लेकर अलर्ट मोड़ में आ चुकी है।  

मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी

जैसा की हम सब जानते है कि यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस को इस तरह की धमकी मिली है। जी हां इसके पहले भी पुलिस को ऐसे कई कॉल आए हैं और उनके जरिए धमकियां दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मैसेज किया। जिसे लेकर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। 

जांच जारी, मुंबई पुलिस की अपील

धमकी देने वाले शख्स ने मैसेज में कहा कि मुंबई में बड़ा हमला होने वाला है और हमने 6 जगहों पर बम रखे हैं।  इस बीच मुंबई पुलिस ने इस मैसेज को गंभीरता से लिया है। पुलिस मैसेज भेजने वाले की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। इस धमकी को लेकर मुंबई पुलिस ने भी अपील की है कि कोई भी घबराए नहीं। पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमकी भरे कॉल और मैसेज आ चुके हैं। 

Bomb blast
प्रतीकात्मक-तस्वीर

पहले भी आई है धमकियां 

गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को मुंबई पर आतंकी हमले की धमकी मिली थी। सिस्टम ने तुरंत जांच के घेरे घुमाकर आरोपी की लोकेशन ढूंढ ली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कॉल करने वाले ने शराब के नशे में कॉल की थी। इससे साफ हो गया कि उनके द्वारा दी गई जानकारी में कोई सच्चाई नहीं थी।