_Anil Babar Passes Away
शिवसेना MLA अनिल बाबर का निधन

Loading

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आज एक बहुत बड़ा झटका लगा, क्योकि आज शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक अनिल बाबर (Shiv Sena MLA Anil Babar) का निधन हो गया। बता दें कि वह 74 वर्ष के थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

बाबर महाराष्ट्र के सांगली जिले के खानापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। शिंदे ने कहा कि बाबर के निधन से उन्होंने एक मार्गदर्शक एवं करीबी सहयोगी और राज्य ने एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

 

ये दुखद जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य कैबिनेट की बैठक को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि सीएम शिंदे विधायक अनिल बाबर के परिवार से मिलने के लिए सांगली रवाना हो गए हैं।