GADKARI
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली/नागपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को धमकी देने और वसूली मांगने के मामले में अब NIA की टीम आज नागपुर पहुंचेगी। इसके बाद वहां पुलिस से केस से जुड़े सभी दस्तावेजों को लेने के बाद यहां से NIA अपनी जांच शुरू करेगी। 

जानकारी दें कि नितिन गडकरी को बीते जनवरी और मार्च 2023 में 110 करोड़ की वसूली और उन्हें उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं तब इस अतिमहत्वपूर्ण मामले में नागपुर पुलिस ने अपनी जांच में खुलासा किया था कि, गिरफ्तार आरोपी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है।  

इस केस बाबत नागपुर पुलिस ने जयेश पुजारी उर्फ़ कांथा नामक एक खतरनाक गैंगस्टर को बेलगांव की जेल से गिरफ्तार किया था।  बेलगांव की जेल से ही गैंगस्टर द्वारा कॉल किए जाने के सुराग मिलने के बाद यह गिरफ्तारी की गई थी। नागपुर पुलिस की जांच में जयेश पुजारी के टेरर संगठनों से लिंक होने के अहम सुराग मिले थे, जिसके बाद इस मामले को NIA को सौंपा गया था। 

गौरतलब है कि इसके पहले भी बीते 9 मई को NIA की टीम नागपुर पहुंची थी। वैसे इसके पहले ही नागपुर सीपी अमितेश कुमार करीब 100 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज चुके हैं।  कांथा के खिलाफ बेंगलुरु में भी मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ ही पुलिस उसके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज करने वाली है।हालांकि अब इस मामले में NIA कांथा को गिरफ्तार कर सकती है।