Maharashtra Rain Alert
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Update) में दिन-ब-दिन मौसम बदल रहा है। जैसा की हम सब जानते है पिछले महीने बेमौसम बारिश हुई थी और मौसम कुछ ठंडा था। लेकिन अब फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान का पारा बढ़ रहा है। इससे ठंड कम हो गयी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के कुछ जिलों में बारिश का (Maharashtra Rain Alert) अनुमान भी मौसम विभाग द्वारा लगाया गया है। 

इन जिलों में बारिश 

जी हां देश समेत महाराष्ट्र में आज बारिश की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज विदर्भ, मराठवाड़ा में बेमौसम बारिश की संभावना है।  भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में हिंगोली, बीड, परभणी, अमरावती के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तूफान के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है।

 

आज यहां हल्की बारिश 

बता दें कि न्यूनतम तापमान बढ़ने से महाराष्ट्र राज्य में ठंड कम हो गई है। हालांकि दोपहर में सूरज की तपिश जारी रहती है। इसके अलावा आपको बता दें कि महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आज भी जारी रहने की संभावना है। विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश के लिए अनुकूल मौसम बन रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से हल्की बारिश की संभावना जताई है।