Navabharat Super Women Campaign

    Loading

    नागपुर: समाज के लिए महिलाओं का योगदान अदम्य रहा है। किसी भी समाज में स्त्रियों  के स्थान से ही उस समाज की पहचान होती है। आज महिलाएं राजनीति, एंटरटेनमेंट, खेल, शिक्षा, लेखन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सबसे आगे हैं। महिलाओं की भूमिका हर जगह अहम साबित हुई है।

    इसी स्त्री शक्ति और कुशलता के सम्मान में अपना सहभाग प्रकट करने के उद्देश्य से नवभारत प्रस्तुत करने जा रहा है एक महिला दिवस विशेष डिजिटल कैंपेन। साथ ही इन कर्मयोगिनियों की प्रेरित करने वाली कहानियाँ नवभारत के विशेषांक में भी प्रकाशित की जाएंगी। इस कैंपेन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं की प्रेरित करने वाली कहानियाँ लोगों तक पहुँचाना है।

    इस विशेष कैंपेन में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से होगी उनके संघर्ष से जुड़ी बातचीत। बातचीत का वीडियो नवभारत की सभी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया मंचो पर, वीमेंस डे वीक में 8 मार्च से 14 मार्च के बीच प्रसारित किया जाएगा। 

    आप वीडियो को यहां देख सकते हैं :-

    https://www.enavabharat.com/super-women/