Maharashtra Rain Alert
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (डिजाइन फोटो)

Loading

नागपुर: जहा देश के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव लोगों को परेशान कर रही है, वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra Yellow Alert) के कुछ हिस्सों में अभी भी बेमौसम बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश (Maharashtra Unseasonal Rain) होने का का अनुमान बताया है। वहीं कुछ जगहों में तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज विदर्भ, मराठवाड़ा में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग की चेतावनी 

मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने आज 8 अप्रैल को विदर्भ और मराठवाड़ा में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में भी बेमौसम बारिश की चेतावनी जारी की है। फिलहाल प्रदेश में बादल छाए हुए हैं, लेकिन फिर भी गर्मी महसूस हो रही है। 
यहां येलो अलर्ट जारी

ऐसे में अब मौसम विभाग ने विदर्भ के अकोला, नागपुर, अमरावती और गोंदिया जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। जबकि शेष विदर्भ, मराठवाड़ा, (Maharashtra Weather) मध्य महाराष्ट्र मौसम विभाग ने तूफानी हवा के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
 
8 से 10 अप्रैल केबीच बेमौसम बारिश

गौरतलब हो कि रविवार को 24 घंटे में महाराष्ट्र का सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री सोलापुर और चंद्रपुर में दर्ज किया गया। वही राज्य में कई जगहों पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। आज मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में तापमान में बदलाव होने की संभावना है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज्य में 8 से 10 अप्रैल के बीच बेमौसम बारिश होने की संभावना है। वहीं इसे साथ ही ध्यान रहे कि मुंबई समेत रायगढ़, पालघर, ठाणे में तापमान बढ़ेगा।