त्र्यंबकेश्वर. भाजपा (BJP) की त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple) खोलने की मांग को लेकर आज त्र्यंबकेश्वर मंदिर के सामने पुलिस चौकी पर आंदोलन किया गया। त्र्यंबकेश्वर मंदिर क्षेत्र में कर्फ्यू (Curfew) लगा दिया गया है।
इस अवसर पर भाजपा आध्यात्मिक मोर्चा के तुषार भोसले, त्र्यंबकेश्वर भाजपा पदाधिकारी महिला कार्यकर्ता, अखाड़ा परिषद के स्वामी शंकरानंद सरस्वती, वारकरी महामंडल के प्रकाश महाराज जंजल सुखदेव गिरि उपस्थित थे। इस दौरान घंटियां और शंख बजाये गए। धरना स्थल पर अभिषेक आरती की गई।
धरने के दौरान पुलिस निरीक्षक रणदिवे और सहकारी के साथ-साथ तहसीलदार गिरासे कानून व्यवस्था पर ध्यान दे रहे थे। इस बीच त्र्यंबक पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ कोरोना काल आपदा प्रबंधन अधिनियम और 188 के तहत मामला दर्ज किया है। महंत शंकरानंद ने स्पष्ट किया कि वो साधु आंदोलन के समर्थक हैं।