nashik city bus

    Loading

    नाशिक : सिटीलिंक बस सेवा (Citylink Bus Service) शुरू होने के बाद से अब तक एनएमसी (NMC) को 14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। नुकसान को कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। माना जा रहा था कि सिटी बस सेवा शुरू करते समय नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) को घाटा उठाना पड़ेगा। प्रारंभ में, शहर में सीएनजी ईंधन (CNG Fuel) की कमी के कारण कुछ वाहनों को डीजल पर चलाया जा रहा था।

    वर्तमान में 168 बसें चल रही हैं, जिनमें 50 बसें डीजल से चल रही हैं, शेष सभी बसें सीएनजी से चलती हैं। शहर में सीएनजी उपलब्ध होने से नाशिक महानगरपालिका की बस सेवा को इसका लाभ मिला है। अब 200 सीएनजी बसें चलाई जाएंगी और चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शुरुआत में नुकसान 50 फीसदी था, जो अब घटाकर 25 फीसदी पर आ गया है।

    55 लाख किमी चल लाख चुकी हैं बसें

    शहर में शुरू से लेकर अब तक सिटी लिंक बसें 55 लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं। फिलहाल नुकसान 25 रुपये प्रति किलोमीटर है, अब तक बस सेवा को 14 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अन्य नगर निगमों में भी घाटा दर नाशिक  से अधिक है। पुणे पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम में डेढ़ हजार बसें चल रही हैं।  मुंबई में बेस्ट की साढ़े तीन हजार, नागपुर में साढ़े सात और औरंगाबाद में 130 बसें चल रही हैं।

    वसूला गया 7 लाख का जुर्माना- नाशिक को इस बस सेवा का दिन-प्रतिदिन अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। नाशिक सिटी लिंक यात्रियों को अधिक और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। बिना टिकट यात्रा करने वालों से 7 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। नाशिक महानगरपालिका की ओर से बस सेवा शुरू किए जाने के बाद इस बस सेवा में कुछ मुफ्त यात्रा कर रहे हैं। बस सेवा शुरू होने के बाद से अब तक 1100 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जा चुके हैं और उनके पास से 7 लाख रुपये की वसूली की गई है।