
सिन्नर : अपहरण (Kidnapping) होने के भय से चलती ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) से कूदने वाली दो छात्राओं (Two Girl Students) में से एक की मौत (Death) हो गई है। जबकि, दूसरी गंभीर रूप से घायल (Injured) हुई है। मृतक छात्र नौवीं कक्षा में अध्ययनरत है, जिसका नाम गायत्री अशोक चाकणे (14) (Gayatri Ashok Chakne) है। घायल छात्रा का नाम सायली भगवान आव्हाड (11) (Sayli Bhagwan Awhad) जो की वड़गाव पिंगला गांव मैं रहती है, जो कक्षा पाचवीं कक्षा की छात्रा है। घटना के दौरान दोनों स्कूल (School) में रिपोर्ट कार्ड लेने पहुंची थी। वापस के दौरान बस अड्डे पर पहुंची, लेकिन बस नहीं मिली। दोनों एक मुर्गी लेकर जाने वाली आटो रिक्शा में सवार हुई। दरमियान सिन्नर-ठाणगाव रोड पर आटकवडे गांव आने के बाद भी चालक ने ऑटो नहीं रोकी।
इसके बाद भयभीत होकर गायत्री और सायली ने चलती ऑटो से रस्ते पर छलांग लगाई। इस घटना में गायत्री और सायली के सिर पर गंभीर चोट आई। नागरिकों ने दोनों को सिन्नर के निजी अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन डॉक्टरों ने गायत्री को मृत घोषित किया। सायली का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा करने के बाद आटो चालक समीर शेख के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।