Leopard death

    Loading

    चांदवड़: चार से पांच माह का तेंदुआ (Leopard) अपने शिकार का पीछा कर रहा था। इस दौरान वह चांदवड़ तहसील (Chandwad Tehsil) के धोंडगव्हाण वाड़ी स्थित एक कुएं (Well) में गिर गया, जिसमें उसकी मौत (Death) हो गई। यह जानकारी तहसील वनपरिक्षेत्र अधिकारी संजय वाघमारे ने दी। 

    धोंडगव्हाण वाड़ी निवासी योगेश बस्ते नामक किसान के कुएं में तेंदुए का शव मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद तहसील वनपरिक्षेत्र अधिकारी संजय वाघमारे, वडनेरभैरव के वन परिमंडल अधिकारी देवीदास चौधरी, वनरक्षक विजय टेकनर, वाल्मीकि वरगल, वन मजदूर वसंत देवरे, वाहन चालक अशोक शिंदे आदि घटनास्थल पर पहुंचे। 

    शव का अंतिम संस्कार किया गया

    मृत तेंदुए का शव स्थानीय नागरिकों की मदद से बाहर निकाला गया। वडनेरभैरव स्थित पशु वैद्यकीय अधिकारी डॉ. काटे ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद चांदवड़ स्थित वन वसाहत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।