nashik
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली/नासिक. जहां इस समय देश का अधिकांश हिस्सा गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान है। वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, नासिक (Nasik) के कई गांवों में लोगों को अब इस गर्मी और लू के बीच भयंकर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो गर्मियों की शुरुआत होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों से पानी की किल्लत की तस्वीरें अब आनी शुरू हो गई हैं।  इस समस्या से महाराष्ट्र (Maharashtra) का यह हिस्सा सबसे अधिक परेशान रहा है।  

दरअसल अब नासिक में चल रहे जल संकट के चलते यहां के खोकरविहीर गांव में लोगों को काफी समस्याएं हो रही है। मामले पर एक स्थानीय महिला ने बताया, “हमारे गांव में 2-3 महीने से पानी नहीं है। हम 2-3 महीने से गंदा पानी पी रहे हैं। हमें पानी लेने के लिए 2-3 किमी दूर जाना पड़ता है। यहां बहुत परेशानी है। हम प्रशासन से चाहते हैं कि वे यहां पानी का टैंकर पहुंचाए।” 

गौरतलब है कि हमने आपको इसके पहले नासिक के ही वेलपाड़ा गांव की दुर्दशा के बारे में बताया था, तब यहां की सरपंच ने बताया था कि, “यहां सभी गांवों में पानी की समस्या है मगर वेलपाड़ा गांव में समस्या ज्यादा है। यहां पानी खराब है। सभी महिलाओं को समस्या हो रही है, उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। हम लोगों की प्रशासन से वनिती है कि पानी की इस समस्या को खत्म किया जाए।” 

देखा जाए तो अब नासिक (Nasik) के अनेकों गांवों में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। पानी की कमी को पूरा करने के चलते महिलाएं बहुत परशान हो रही हैं। इन्हे इस ‘पानी’ के लिए दूर दूर तक भटकना पड़ रहा है। कई तो बेचारीं किसी दूर-दराज के इकलौते कुएं की गहराई तक जा रहीं हैं। 

कब होगा समाधान 

हालांकि वहीं मामले पर प्रशासन का अपना पुराना राग ही अलाप रहा है, वेलपाड़ा गांव की दुर्दशा पर श्रीकांत तारा पंडित भारतीय, विधायी परिषद के सदस्य ने कहा था कि, “पानी की समस्या सच में बड़ी है और पुरानी है मगर शासन और प्रशासन मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढ रही है… अगर आदिवासी बंधु और जनसामान्यों के कुछ विषयों को लेकर कुछ गड़बड़ी दिखती है तो इसमें 100% शासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।” लेकिन अब वेलपाड़ा के साथ ही खोकरविहीर गांव भी पानी की कमी से जूझ रहा है।