Nashik MIDC Factory Fire

Loading

नासिक. नासिक में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग सिन्नर के मुसलगांव में एमआईडीसी परिसर में स्थित अदिमा प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में लगी है। आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है और हवा में धुएं का गुबार उड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक मुसलगांव सिन्नर एक्सप्रेसवे पर स्थित अदिमा ऑर्गेनिक्स फैक्ट्री में शाम करीब 4 बजे आग लग गई। घटना के दौरान कुल फैक्ट्री में लगभग 10 से 12 कर्मचारी मौजूद थे। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग के कारण फाकरी में कुछ विस्फोट भी हुए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

हालांकि, इस घटना में फैक्ट्री के सभी 50 से 60 कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। मामले की जांच जारी है।