Nashik Municipal Corporation
File Photo

    Loading

    नाशिक : नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) की अर्थव्यवस्था (Property Tax) प्रमुख रूप से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली, वाटर टैक्स (Water Tax), डेवलपमेंट फंड (Development Fund) आदि पर निर्भर है। लेकिन इसकी वसूली जैसी होनी चाहिए वैसी नहीं  हो रही है। इसलिए महानगरपालिका (Municipal Corporation) के कर्मचारियों (Employees) की शहर में प्रॉपर्टी (Property) होने के बावजूद उनके द्वारा हाउस टैक्स अथवा वाटर टैक्स नहीं भरने की वजह से महानगरपालिका कमिश्नर ने आदेश जारी कर वर्ष 2021-22 का संपूर्ण बकाया तुरंत जमा करने का आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने जनवरी 2022 का वेतन नहीं देने को लेकर विभाग प्रमुखों को सर्कुलर जारी किया है। ऐसे में अब महानगरपालिका कर्मचारियों को अपना टैक्स भरना होगा।

    विभाग प्रमुखों की बैठक में वाटर टैक्स और हाउस टैक्स वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा करने के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर टैक्स का भारी बकाया होने की जानकारी सामने आई। इसलिए वर्ष 2021-22 के बजट में वसूली के लक्ष्य से कम जमा हुआ है। इसका परिणाम विकास कार्यों और शहर के वैकल्पिक विकास कार्यों पर होगा।

    ऐसे में प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर टैक्स की वसूली में बढ़ोतरी आवश्यक है। इसके लिए प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स के बकाये की वसूली पर जोर देना तय किया गया है।   नाशिक महानगरपालिका के अधिकांश अधिकारियों, कर्मचारियों के घर, फ्लैट नाशिक महानगरपालिका क्षेत्र में आते है। उन्हें अपने घर का टैक्स और वाटर टैक्स तय अवधि में भरना आवश्यक है। लेकिन देखने में आ रहा है कि नाशिक महानगरपालिका के कर्मचारियों पर भारी मात्रा में प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स का बकाया है। ऐसे में सबसे पहले कर्मचारियों से बकाया जमा कराने के लिए कदम उठाया गया है।

    सुविधाओं को खंडित करने की चेतावनी दी गई 

    वसूली की शुरुआत खुद से करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को खुद का या अपने परिजनों के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी, प्रॉपर्टी टैक्स व वाटर टैक्स वर्ष 2021-22 के वित्त वर्ष में जमा करने के लिए कहा गया है। महानगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी सामायिक इमारत और सोसायटियों में रहते है। इन अपार्टमेंट और सोसायटियों के अध्यक्ष, सचिव से प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर टैक्स की रकम तुरंत भरने की अपील की गई है। ऐसा नहीं होने पर अपार्टमेंट, सोसायटियों की वाटर सप्लाई और महानगरपालिका द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सुविधाओं को खंडित करने की चेतावनी दी गई है।

    सभी अधिकारियों और विभाग प्रमुखों को सूचित किया गया है कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को टैक्स भरने को लेकर प्रमाणपत्र पेश किए बिना जनवरी 2022 का पेड़ इन फरवरी 2022 का वेतन जारी नहीं करें। यह सर्कुलर सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को संज्ञान में लाने के लिए कहा गया है।