File Photo
File Photo

Loading

नासिक : अपने परिवार से परिचित एक विवाहित (Married) महिला के घर जा कर एक व्यक्ति ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म (Rape) किया। आरोपी (Accused) की ओर से हाथापाई बढ़ने पर महिला का मोबाइल टूट जाने से विवाद पुलिस तक पहुंच गया। इस संबंध में अंबड पुलिस स्टेशन (Ambad Police Station) में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। 

गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान हरिदास कालू गावित (30) है जो वाघ्या वाडी, हरसुल, जिला पेठ का निवासी है। इस मामले में विवाहिता की शिकायत के अनुसार आरोपी और पीड़िता के बीच पारिवारिक जान पहचान है और दोनों शादीशुदा हैं। आरोपी महिला से गत जनवरी में मिला था। महिला ने किसी काम से उसे घर बुलाया था। आरोपी कभी कभी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। तब से आरोपी का उसके घर आना जाना बढ़ गया। इस बार घर में किसी के ना होने पर उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

पुलिस आगे की जांच कर रही है

महिला के पति के घर से बाहर जाते ही आरोपी उसके घर आ गया और जबरदस्ती मारपीट कर उसके साथ स्वाभाविक और अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा।  इससे नाराज होकर महिला ने इसका खंडन किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही मोबाइल फोन तोड़ दिया। विवाद पुलिस तक पहुंच गया। इस संबंध में अंबड पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच उपनिरीक्षक पावरा कर रहे हैं।