Yellow Alert in Maharashtra, Yellow alert, northern Maharashtra, rain without season

Loading

  • मौसम की करवट ने बढ़ाई मुश्किल, प्रदूषण स्तर में आई कमी 

नासिक: शनिवार 25 नवंबर को शहर के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। इससे मौसम में बदलाव देखा गया। रविवार को दोपहर में अचानक बारिश शुरू गई और शाम तक बादल छाए रहे और बिजली के बादल गरजते रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के साथ उत्तरी महाराष्ट्र (Northern Maharashtra) के लिए ‘येलो अलर्ट’ (Yellow alert) जारी किया है। ऐसे में बिन मौसम बारिश (Rain Without Season) की वजह से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। लेकिन शहर में बढ़ते वायु प्रदुषण के स्तर में बारिश की वजह से थोड़ी कमी आई है।  

शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वातावरण से ओस गायब हो गई थी। मौसम विभाग ने पहले ही बेमौसम मौसम की संभावना जताई थी। 

 
 
पूरे दिन शहर में बारिश नहीं हुई। लेकिन बिन मौसम में बादल छाए रहे। अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है। खासकर उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव, धुलिया, नंदुरबार इलाकों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वातावरण से गायब हुई ओस अगले सप्ताह फिर लौट आएगी और फिर से ठंड बढ़ जाएगी।