Nita Ambani received Global Leadership Award 2023
रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी (साड़ी में) 'ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2023, को रिसीव करते हुए।

Loading

मुंबई: यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने रविवार को रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) को 2023 ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड (Global Leadership Award) से सम्मानित किया। उन्हें यह अवार्ड परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी  के लिए दिया गया।

USISPF के अध्यक्ष और सीईओ डॉ. मुकेश अघी (Dr. Mukesh Aghi)  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने बयान में कहा कि ‘हमें कई भारतीयों के जीवन को समृद्ध बनाने के उनके अथक प्रयासों के लिए नीता अंबानी को पुरस्कार देते हुए खुशी हो रही है। नीता अंबानी ऐसी शख्सियत हैं, जिनका मानना है कि काम कभी पूरा नहीं होता और अभी भी बहुत कुछ पूरा करना बाकी है।

 महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने में अग्रणी 

डॉ. अघी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हार्ड पॉवर के समय में उन्होंने हमें सॉफ्ट पॉवर की पहुंच और प्रभाव दिखाया है, विशेष रूप से भारत की कला की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में और हमें दिखाया है कि खेल राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण उपकरण है। नीता अंबानी भारत में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने में अग्रणी रही हैं और देश की सबसे बड़ी परोपकारी संस्थाओं में से एक रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक हैं। वह खेल से लेकर कला संगठनों में भी अहम भूमिका निभाती हैं। 

रिलायंस फाउंडेशन ने 7 करोड़ लोगों की मदद की

रिलायंस फाउंडेशन ने 7 करोड़ लोगों की मदद की है। रिलायंस फाउंडेशन ने महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने, डिजिटल साक्षरता में सुधार करने और उन्हें रोजगार क्षमता में सुधार करने के लिए कौशल के साथ शिक्षित करने पर बड़े पैमाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

 USISPF बिजनेस के बीच संबंधों को मजबूत किया है

इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि वह भारत और अमेरिका के लोगों और बिजनेस के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की USISPF को कोशिशों के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि केवल 6 साल में इस फोरम ने भारत और अमेरिका के लोगों और बिजनेस के बीच संबंधों को बहुत मजबूत किया है। मैं इस सम्मान को विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ग्रहण करती हूं।