samosa History

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र ( Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में रहने वाले एक डॉक्टर को ऑनलाइन समोसा ऑर्डर करना महंगा पड़ गया। 25 प्लेट समोसे के चक्कर में उन्हें 1.40 लाख रुपये गंवाना पड़ गया। डॉक्टर ने इस मामले में बोइवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पिकनिक का था प्लान 
मामला मुंबई के सायन इलाके का है। पीड़ित डॉक्टर KEM हॉस्पिटल में काम करने करते हैं। उनकी उम्र 27 साल है। उनके मुताबिक, उन्होंने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आॉनलाइन समोसे ऑर्डर किए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि 25 प्लेट समोसों के चक्कर में वह 1.40 लाख रुपये गंवा देंगे। डॉक्टर ने बताया कि शनिवार के दिन वो अपने दोस्तों के साथ करजट जाने वाले थे। वहां उनका पिकनिक का प्लान था। 

डॉक्टर ने सोचा कि सफर के दौरान खाने के लिए कुछ ले चलते हैं। इसके बाद उन्होंने  गुरुकृपा रेस्टोरेंट पर फोन करने उन्हें 25 प्लेज समोसे का ऑर्डर दिया। फोन पर उन्हें 1500 रुपये पेमेंट करने के लिए कहा गया।

ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए डॉक्टर
ऐसे हुई ऑनलाइन ठगी के शिकार डॉक्टर ने बताए गए नंबर पर 1500 रुपये भेज दिये। तभी उन्हें दोबारा से कॉल आया कि आपकी पेमेंट हमें नहीं मिली है। इसलिए आप दूसरे नंबर पर हमारी पेमेंट रिक्वेट स्वीकार करें। फिर वहीं पर पेमेंट करें। डॉक्टर को फिर उन्होंने पेमेंट रिक्वेस्ट का लिंक भेजा। जैसे ही डॉक्टर ने उस पर पेमेंट की तो उनके अकाउंट से अचानक पहले 28 हजार रुपये कट गए।

यह देखते ही डॉक्टर हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने तो 1500 की पेमेंट की थी। फिर देखते ही देखते उन्हें दो तीन मैसेज और आए। जिससे उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से और भी पैसे कट गए हैं। जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपना बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया। लेकिन तब तक शातिर ठग उनके अकाउंट से 1.40 लाख रुपये उड़ा चुके थे।