drdo

Loading

नई दिल्ली/पुणे. जहां एक तरफ पुणे (Pune) में रक्षा अनुसंधान संगठन यानी DRDO के निदेशक को ATS ने बीते गुरूवार को गिरफ्तार किया है। वहीं आज अब से कुछ देर पहले आरोपित DRDO वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को जांच के लिए पुणे स्थित ATS कार्यालय लाया गया है।जानकारी दें कि, ATS को शक है कि हनीट्रैप में फंसकर अधिकारी ने कुछ संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को दी है। ATS ने उसके खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया है। 

पता हो कि, ATS ने गिरफ्तार किए गए पुणे स्थित DRDO के डायरेक्टर और साइंटिस्ट का नाम डॉक्टर प्रदीप कुरुलकर बताया था। वहीं ATS के सूत्रों ने जानकारी दी थी कि, साइंटिस्ट प्रदीप कुरुलकर को पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिंग (PIO) के एक शख्स ने हनीट्रैप में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी वैज्ञानिक कुरुलकर डर के कारण संवेदनशील जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी और इसे पाकिस्तान के शख़्स प्रोवाइड करने लगा था।

दरअसल इसी साल फरवरी में भारतीय खुफिया एजेंसियों (Indian intelligence agencies) को इस बात का पता चला था कि, वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर अनजाने में एक हनी ट्रैप में फंस गए हैं। वीडियो चैट तथा अन्य सोशल मीडिया के जरिए से वो (कुरुलकर) पाकिस्तान इंटेलिजेंस एजेंसी के संपर्क में है। इसके बाद, इसकी जानकारी DRDO को दे दी गई थी। फिलहाल वे ATS की गिरफ्त में हाई और आज उनसे पूछताछ हो रही है।