पिंपरी-चिंचवड़ में महिला डॉक्टर से लूटपाट, दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

Loading

पिंपरी: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर (Chilli Powder) डालकर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। इससे पूर्व इन आरोपियों ने कासारसाई में भी बाइक सवार एक महिला से मारपीट कर उसके जेवरात (Jewellery) छीन लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बुद्धदेव विष्णु विश्वास (24), मिंटू मिहिर विश्वास (26) हैं।

पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे के मुताबिक, 6 दिसंबर 2022 को एक महिला अस्पताल से इलाज कराकर दोपहिया वाहन से घर जा रही थी। जब वह कासारसाई में संत तुकाराम शुगर फैक्ट्री के पास पहुंची तो एक व्यक्ति ने महिला को रोका, उसकी पिटाई की और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र और अन्य गहने छीन लिए। इसके बाद 4 फरवरी 2022 को जब 26 वर्षीय डॉक्टर अपने क्लीनिक में थी, तभी दो लोगों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाई दो टीमें 

पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने इन गंभीर घटनाओं का संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच को इन मामलों की समानांतर जांच के आदेश दिए। चूंकि आरोपी हर अपराध के लिए अलग-अलग साधनों का इस्तेमाल करते थे, इसलिए पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना मुश्किल हो गया।  क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। 7 जून को पुलिस कांस्टेबल तुषार शेटे और प्रशांत सैद को सूचना मिली कि दोनों आरोपी हिंजवड़ी इलाके में आए हैं। इसके अनुसार पुलिस ने दो टीमें बनाईं और जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

कई अन्य मामलों का हुआ खुलासा

आरोपियों ने कासारसाई और हिंजवड़ी में क्लीनिक से महिलाओं को लूटने की बात कबूल की। जब दोनों से गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो अपराध देहूरोड पुलिस थाने की सीमा के भीतर और एक-एक शिरगांव, तलेगांव दाभाडे और सांगवी पुलिस थानों की सीमा में किए हैं। इस कार्रवाई से सात अपराधों का खुलासा हुआ है।