maharashtra rain
महाराष्ट्र में बारिश (फाइल फोटो)

Loading

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) में पिछले कुछ दिनों से सूरज अपना कहर बरपा रहा है। यहां चिलचिलाती हुई धूप से लोग परेशान है। वहीं आज हम पुणे (Pune Weather) वासियों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आये है। दरअसल पुणे के लोगों को आने वाले कुछ दिनों की गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर औसत स्तर पर आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पुणे शहर में 7 और 8 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। आइए जानते है मौसम विभाग की पूरी वेदर रिपोर्ट क्या है..

भीषण गर्मी से राहत

ज्ञात हो कि पुणे में पिछले सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है और पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम (रात का) तापमान औसत से ऊपर बना हुआ है। 29 मार्च को शिवाजी नगर में रात का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोरेगांव पार्क, वडगांव शेरी और अन्य क्षेत्रों में रात का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

अब गिरा तापमान

बता दें कि 1 अप्रैल तक रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, 2 अप्रैल को तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और शिवाजी नगर में तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोरेगांव पार्क और मगरपट्टा में तापमान गिरकर क्रमश: 23.9 और 25.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।

महाराष्ट्र में मौसम शुष्क

जानकारी हों कि दक्षिण तमिलनाडु और पूर्वी विदर्भ के बीच कर्नाटक और मराठवाड़ा से एक निम्न दबाव रेखा गुजर रही है। अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

यहां होगी बारिश

मध्य महाराष्ट्र में 5 से 8 अप्रैल के बीच हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि कोंकण और गोवा में 6 से 8 अप्रैल के बीच और मराठवाड़ा और विदर्भ में 7 से 8 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। ऐसे में अब संभावना है कि पुणे सहित विदर्भ और मराठवाड़ा में लोगों को गर्मी से राहत मिली सकती है।

पुणे में बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि पुणे में अगले पांच दिनों तक आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बारे में मौसम विभाग ने कहा है कि 7 और 8 अप्रैल को शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है।

आगे के पूर्वानुमान के मुताबिक, पुणे में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन अगले 72 घंटों तक दिन का तापमान अधिक रहेगा। पुणे में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।मतलब गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।