File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई: दुनिया में YouTubers की भरमार हो गई है। YouTube से पैसा कमाने की होड़ में लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। यहीं नहीं लोग दूसरे देश भी पहुंच जाते है। ताकि कोई अच्छा वीडियो बनाया जा सके। ऐसा ही एक मामले मुंबई (Mumbai)में देखने को मिला। रूस से आये दो YouTubers को गिरफ्तार किया गया है। वह एक स्टंट वीडियो बनाने के लिए ट्विन टावर्स में चले गए थे।  

    मुंबई पुलिस ने बताया कि दो रुसी YouTubers एक स्टंट वीडियो रिकार्ड करने के लिए तारदेओ क्षेत्र में इंपीरियल ट्विन टावर्स (Imperial Twin Towers) में चले गए थे। जैसी ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आईपीसी की धारा 452 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

    बता दें कि YouTube पर 1000 व्यूज पर ही आपको 1$ मिल जाता है। लेकिन अगर आपके video’s पर ads कम CTR वाले दिख रहे है तो आपकी कमाई भी कम ही होगी। अगर एवरेज देखा जाए तो YouTube 1 Million व्यूज पर 50$ से 500$ तक देता है। हो सकता है ये अमाउंट थोड़ी कम भी हो या थोड़ी ज्यादा भी हो सकता है। इसी लालच में लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है। पैसे कमाने के लालच में दो रुसी गिरफ्तार हो गए।