MUMBAI
गणपत गायकवाड़ (बाएं) ने पुलिस स्टेशन के अंदर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ (दाएं) को मारी गोली

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक सनसनीखेज BJP विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpath Gaikwad) और उनके एक साथी ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) को गोली मार दी है। मिली खबर के अनुसार दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने गणपत गायकवाड़ के अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन पर 307 (हत्या का प्रयास) और 120बी (आपराधिक साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

चल रहा था विवाद 

मामले पर मिली खबर के अनुसार बीते शुक्रवार को महेश और गणपत उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे हुए थे। लेकिन यहां किसी मुद्दे पर दोनों के बीच फिर बहस हुई और गणपत ने इंस्पेक्टर के सामने महेश पर चार राउंड फायर किए। दरअसल बीते कुछ समय से महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। 

पुलिस स्टेशन में ही मारी गोली 

बाद में इसी सिलसिले में दोनों उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस स्टेशन गए थे। जब वह पुलिस अधिकारी से वे चर्चा कर रहे थे, तभी BJP विधायक गणपत गायकवाड़ और उसके साथी ने महेश गायकवाड़ पर चार गोलियां चला दीं। इनमें से दो गोली  महेश गायकवाड़ और दो गोली उनके दोस्त राहुल पाटिल को लगीं। घायल गायकवाड़ और पाटिल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी विधायक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने मीडिया को बताया कि भाजपा के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं। गणपत गायकवाड़ ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक समाचार चैनल से कहा कि उनके बेटे को पुलिस थाने में पीटा जा रहा था इसलिए उन्होंने फायरिंग की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे के मुताबिक, गणपत गायकवाड़ का बेटा जमीन संबंधी विवाद के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने आया था, तभी महेश गायकवाड़ अपने लोगों के साथ वहां पहुंचे। बाद में गणपत गायकवाड़ भी थाने पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि विधायक और शिवसेना नेता के बीच विवाद के दौरान गणपत गायकवाड़ ने वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर महेश गायकवाड़ पर कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिससे वह और उनका सहयोगी घायल हो गए।  

कौन हैं गणपत गायकवाड़

जानकारी दें कि, आरोपी गणपत गायकवाड़ महाराष्ट्र के नेता हैं। वह तीन बार से कल्याण पूर्व से विधायक रह चुके हैं। पहले दो बार उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता था। वहीं तीसरी बार वह BJP से विधायक बने। विधायक गायकवाड़ बीते दो दिनों से विवादों के भंवर में फंसे हुए हैं। महिलाओं की पिटाई का उनका वीडियो वायरल हो गया है।

आरोपी गणपत गायकवाड़ का CM शिंदे पर आरोप 

मिली खबर के अनुसार एक निजी न्यूज चैनल से फोन पर बात करते हुए गणेश गायकवाड़ ने कहा है कि घटना पर कोर्ट जो भी फैसला करेगा वह उन्हें पूरी तरह से स्वीकार होगा। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि, शिवसेना प्रमुख के शासन में अपराध बढ़ गए हैं। 

इस बाबत गायकवाड़ ने यह भी आरोप लगाया कि, एकनाथ शिंदे BJP के साथ ‘विश्वासघात’ करेंगे। बीजेपी विधायक ने कहा, “एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को धोखा दिया और वह BJP के साथ भी वैसा ही धोखा करने जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने मुझसे भी लाखों रुपये हड़पे हैं। इस घटना के संबंध में अदालत जो भी फैसला करेगी, मुझे पूरी तरह से मान्य होगा।”