DGP Subodh Kumar Jaiswal

Loading

मुंबई. महाराष्ट्र के डीजीपी सुबोध जायसवाल (Subodh Jaiswal) की नियुक्ति केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक के रूप में कर दी गई है जहां वह 30 सितंबर 2022 तक तैनात रहेंगे। 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी जायसवाल (IPS Officer Jaiswal) की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल (Central Cabinet) की नियुक्ति समिति ने दी है। इससे पहले जायसवाल मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के कमिश्नर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वो खुफिया एजेंसी रॉ में भी 9 वर्षों तक काम कर चुके हैं।

सुबोध जायसवाल ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार के पास आवेदन किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया था। बताया गया था कि महाराष्ट्र में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार पर अधिकारियों के मनमानी से हो रहे तबादले से वे नाखुश थे और कुछ पोस्टिंग को लेकर सुबोध जायसवाल और राज्य सरकार के बीच मतभेद चल रहे थे।

जयसवाल के ट्रांसफर के बाद हेमंत नागराले महाराष्ट्र के नए डीजीपी होंगे।