Devendra Fadnavis, Mahadev Jankar and Narendra Modi

Loading

परभणी. महायुति गठबंधन (Mahayuti Alliance) ने राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रमुख महादेव जानकर (Mahadev Jankar) को परभणी लोकसभा सीट (Parbhani Lok Sabha Seat) दी है। उन्होंने आज नामांकन भरा। इस दौरान महायुति के नेताओं ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार समेत कई नेता मौजूद थे।

देवेंद्र फडणवीस ने रैली को संबोधित करते हुए जनता से जानकर को वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिजर्व बैंक के एक कार्यक्रम के लिए मुंबई आए थे। उन्होंने चुनाव की प्रगति के बारे में पूछा। हमने उन्हें बताया कि परभणी से हम महादेव जानकर का नामांकन भरने जा रहे हैं। उस वक्त नरेंद्र मोदी ने कहा, “जनता से कहिए कि मैं 18वीं लोकसभा में जानकर का इंतजार कर रहा हूं। परभणी के लोगों को बताएं कि जानकर को दिल्ली भेजना अब उनकी जिम्मेदारी है।”

फड़णवीस ने कहा कि महादेव जानकर के पीछे बोर्डिकर, विटेकर और लोणीकर की शक्ति है। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र ने पीएम मोदी को 41 सांसद दिए थे। इस बार 41 से ज्यादा सांसद चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने सामान्य तत्वों का व्यापक विकास किया है। जो विकसित देश नहीं कर सके वो मोदी जी ने कर दिखाया। मोदी जी ने आम जनता के लिए 10 साल दिए हैं। अगले 5 वर्षों में भारत और महाराष्ट्र बदलने जा रहे हैं। अगर परभणी को विकास करने वाला सांसद मिल जाए तो सब कुछ बदल जाएगा। अब महादेव जानकर के लिए वोट यानी मोदी के लिए वोट है।

फड़णवीस ने कहा कि महादेव जानकर ने मेरे साथ पांच साल तक कैबिनेट में काम किया। उस वक्त उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। वे हमेशा अपने अकाउंट का काम बहुत सफाई से करते थे। इसलिए लोगों के मन में महादेव जानकर है।