फिर नहीं हुआ वादा पूरा!, ठाणेकारों को और करना पड़ेगा कलवा खाड़ी पुल के शुरू होने का इंतजार

    Loading

    ठाणे : ठाणे (Thane) और कलवा (Kalwa) को जोड़ने वाले निर्माणाधीन (Under Construction) तीसरे पुल के एक लेन को नवरात्रि उत्सव (Navratri Festival) के दौरान खोला जाने वाला था, लेकिन अब नवरात्रि खत्म होने को है और दशहरा (Dussehra) भी एक दिन शेष रह गया है, फिर भी पुल को खोलने को लेकर कोई निर्णय महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा नहीं लिया गया। जबकि कलवा पुल पर हो रहे यातायात जाम की समस्या और लोगों को हो रहे परेशानी को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक जितेंद्र जितेंद्र आव्हाड ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर इसे जल्द खोलने की मांग की थी। इस दौरान आव्हाड ने कहा था कि पुल के एक लेन के लोकापर्ण को मुख्यमंत्री ने सकारात्मक दिखे और उन्होंने संबंधित विभाग को आदेशित किया है। परन्तु, इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाने से अब कुछ दिनों तक जाम की समस्या का सामना नागरिकों को करना पड़ सकता है।   

    गैरतलब हो कि महानगरपालिका प्रशासन ने कलवा खाड़ी पर बन रहे नए खाड़ी पुल पर एक मार्ग का काम अगस्त के अंत तक पूरा करने के लिए ठेकेदार को आदेश दिया था। लेकिन, इस पुल को सितंबर खत्म होने के बाद भी यातायात के लिए नहीं खोला गया है। जबकि अब सितंबर भी बीत चूका है और अक्टूबर शुरू हो चूका है। परन्तु, महानगरपालिका द्वारा दी जा रही डेटलाइन खत्म नहीं हो रही है।  

    पुल के एक लेंन को दिसंबर 2021 में शुरू किया जाना था 

    कलवा खाड़ी पर ब्रिटिश कालीन ब्रिज की जर्जर अवस्था में होने के बाद महानगरपालिका प्रशासन की तरफ से शुरू तीसरे निर्माणधीन पुल का कार्य प्रगति पथ पर है। काम की शुरुवात के सात वर्ष बाद भी कलवा खाड़ी पर निर्माणाधीन तीसरे पुल का काम पूरा नहीं हो पाया है। जिसके चलते ठाणे के लोगो की परेशानी बढ़ी है। इसके चलते कलवा, खारेगाव-बेलापुर मार्ग की तरफ जाने वाले वाहनों को लगातार ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। पुल के एक लेंन को दिसंबर 2021 में शुरू किया जाना था लेकिन नहीं शुरू हुआ। उसके बाद मई और जून 2022 की डेडलाइन दी गयी। फिर जुलाई 2022 के अंत तक साकेत परिसर और पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास के दो लेंन को शुरू करने की बात कही गयी, लेकिन भी यह संभव नहीं है आगे कब शुरू होगा इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

    पुल के काम की डेडलाइन दिसंबर 2019 थी

    ठाणे और कलवा के दो हिस्सों को जोड़ने के लिए दो क्रीक ब्रिज हैं। इनमें अंग्रेजों के जमाने का पुल खतरनाक होने के कारण कुछ साल पहले यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। दूसरे पुल पर वाहनों का भार बढ़ने के कारण जाम लग जाता है। इस दुविधा को कम करने के लिए तीसरे बे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल के काम की डेडलाइन दिसंबर 2019 थी। उसके बाद, समय सीमा दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई थी। जहां विभिन्न कारणों से पुल का काम रुका हुआ था, वहीं देखा गया कि इस पुल का काम भी कोरोना से प्रभावित हुआ था। हालांकि पुल के काम की समय सीमा जून 2022 तक खत्म हो गई है, लेकिन इसका काम पूरा नहीं हुआ है। इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने तत्कालीन महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा को मिलकर पुल के एक लेन को जल्द से जल्द खोलकर यातायात के लिए शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि ठाणे महानगरपालिका ने इस पुल का काम एक महीने के भीतर पूरा कर इसे यातायात के लिए खोल दी। लेकिन इसके बावजूद पुल नहीं खोला गया। जिसके बाद इस संदर्भ में आव्हाड ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की और पुल की एक लेन खोलने की मांग की। उस समय मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि यह पुल नवरात्रि पर्व के दौरान खोला जाएगा, लेकिन अब नवरात्रि खत्म होने को है और दशहरा भी एक दिन शेष है। लेकिन अब तक खोलने को लेकर निर्णय नहीं लिया जा सका है। इस संदर्भ में महानगरपालिका का कहना है कि इस पुल के एक लेन का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। लेकिन पुल क्यों नहीं खोला गया, इसका जवाब महानगरपालिका भी नहीं दे पा रही है।