KDMC चुनाव के लिए आरक्षण जारी

    Loading

    कल्याण : पिछड़ा वर्ग के नागरिकों (महिलाओं) और सभी सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षण (Reservation) का निर्धारण करने के लिए वर्ष 2022 में कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan Dombivli Municipal Corporation) के आम चुनाव (Election) के लिए आज सुबह आचार्य अत्रे रंगमंदिर कल्याण पश्चिम में ड्रॉ (Draw) का आयोजन किया गया। महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. भाऊसाहेब डांगड़े (Dr. Bhausaheb Dangde), चुनाव विभाग के उपायुक्त सुधाकर जगताप की उपस्थिति में समापन हुआ। इस आम चुनाव के लिए कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका  में निर्वाचित नगर पार्षदों (Municipal Councilors) की संख्या 133 है। 

    35 सीटें निर्धारित की गई हैं

    इससे पहले 31 मई को हुए ड्रा के पहले चरण में अनुसूचित जाति की 13 सीटों में से अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 7 सीटों पर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 4 सीटों में से 2 सीटें निकली थीं। इन सीटों में से अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की 2 सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। अब सरकार द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार समर्पित आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए 35 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें से 18 सीटें पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए और 40 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। ऐसी जानकारी कमिश्नर डॉ. भाऊसाहेब डांगड़े दी। 

    यह फॉर्म भरना होगा

    राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। लेकिन अगर मतदाताओं के नाम अभी भी उस वार्ड में नहीं हैं जहां वे रहते हैं, तो उन्हें फॉर्म नंबर 8 भरकर अपने वार्ड को देना होगा और मतदाता पंजीकरण अधिकारी इस पर निर्णय लेगा। महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. डांगड़े ने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उनके नाम फॉर्म नंबर 6 भरकर अपने वार्ड में जमा करने के बाद मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इस लॉटरी कार्यक्रम का संचालन महानगरपालिका सचिव संजय जाधव ने किया।