bjp win

    Loading

    नवी मुंबई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), गोवा (Goa), मणिपुर (Manipur) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में हुए विधानसभा के चुनाव (Assembly Elections) में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, इन 4 राज्यों में पार्टी को जीत (Win) का जश्न नवी मुंबई (Navi Mumbai) में बीजेपी (BJP)के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया।

    नवी मुंबई के वाशी स्थित छत्रपति शिवाजी चौक में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा चार राज्यों में मिली जीत का जश्न बड़े उत्साह के साथ मनाया। बीजेपी के महाराष्ट्र आईटी सेल के प्रमुख सतीश निकम, पूर्व सांसद संजीव नाईक, जिला उपाध्यक्ष संकेत डोके, महिला मोर्चा की प्रमुख दुर्गा डॉक, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रमुख राजेश राय और नवी मुंबई के जिला प्रमुख रामचंद्र घरत की मौजूदगी में भाजपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

    बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े 

     इस कार्यक्रम में बीजेपी की नवी मुंबई महिला और युवा विंग सहित सभी समूहों के प्रमुख भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। इसी तरह पनवेल स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में विधायक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में और तालुका अध्यक्ष अरुणशेठ भगत के नेतृत्व में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई वितरित करके अपनी खुशी का इजहार किया। इसी तरह नवी मुंबई के उरण समेत अन्य हिस्सों में बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को 4 राज्यों में मिली जीत का जश्न गाजे-बाजे के साथ मनाया।