Coronavirus
File Photo

    Loading

    ठाणे : जिले में एक बार फिर वैश्विक कोरोना महामारी (Global Corona Pandemic) का कहर बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 96 नए कोरोना के केस (Case) सामने आए है। जोकि अब इस बीमारी के चौथी लहार की तरफ बढ़ने के संकेत है। जिससे वहां अब तक संक्रमित (Infected) हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,10,088 हो गई। 

    ठाणे जिला स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले पांच दिनों से प्रतिदिन नए कोरोना संक्रमितों में 5 से 10 की वृद्धि देखी जा रही थी। अचानक इसमें उछाल देखा गया। सोमवार को 51 मरीज मिले थे, परन्तु मंगलवार को सीधे दोगुनी वृद्धि नए मरीजों में देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि ठाणे में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) से मौत का एक भी मामला नहीं दर्ज किया गया, जिससे जिले में मृतकों (Dead) की संख्या 11,895 पर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,97,669 है और एक्टिव मरीजों की संख्या 385 है। 

    ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में अर्धशतक के करीब पहुंचे मरीज 

    वहीं जिले में सर्वाधिक 47 मरीज ठाणे महानगरपालिका में दर्ज किये गई है और यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 187 तक पहुँच गई है। दूसरे क्रमांक पर नवी मुंबई महानगरपालिका है जहाँ पर 29 नए कोरोना के केस सामने आए है। यहाँ पर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 144 है। जबकि मीरा-भायंदर क्षेत्र में 8 नए मरीज मिले है। यहाँ पर एक्टिव मरीज की संख्या 8 है। हालांकि, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में 10 और ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में एक नया कोरोना के केस दर्ज किये गए है। इन जगहों पर एक्टिव मरीजों की संख्या क्रमशः 24- 12 है। वहीं पिछले छह महीने के लंबे अंतराल के बाद भिवंडी में भी एक मरीज मिला है। हालंकि उल्हासनगर महानगरपालिका के साथ-साथ अंबरनाथ और बदलापुर नगर पालिका क्षेत्र में एक भी नया मरीज नहीं मिला है।