
ठाणे : जिले में एक बार वैश्विक कोरोना महामारी (Global Corona Pandemic) का प्रसार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 273 नए कोरोना (Corona) के केस सामने आए है। जोकि अब इस बीमारी (Disease) के चौथी लहर (Fourth Wave) की तरफ बढ़ने के संकेत साफ दिखाई दे रहे है। जिससे वहां अब तक संक्रमित (Infected) हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,11,115 हो गई।
ठाणे जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह में प्रतिदिन नए कोरोना संक्रमितों में 5 से 10 की वृद्धि देखी जा रही थी। लेकिन इस सप्ताह में एक जून से अचानक इसमें उछाल देखा गया। लगातार दो गुना संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं शनिवार को 256 मरीज मिले थे, परन्तु इसमें 17 नए मरीजों की वृद्धि देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि ठाणे में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मौत का एक भी मामला नहीं दर्ज किया गया, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 11,895 पर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,97,930 है और एक्टिव मरीजों की संख्या 810 है।
ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में शतक पार तो नवी मुंबई में शतक के करीब पहुंचे मरीज
वहीं जिले में ठाणे महानगरपालिका शतक में पार कोरोना की मरीजों की संख्या पहुँच चुकी है। तो वहीं नवी मुंबई में शतक के करीब आंकड़ा पहुँच चूका है। सर्वाधिक 111 मरीज ठाणे महानगर पालिका में दर्ज किये गई है और यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 334 तक पहुँच गई है। दूसरे क्रमांक पर नवी मुंबई महानगरपालिका है। जहाँ पर 97 नए कोरोना के केस सामने आए है। यहाँ पर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 267 है। जबकि मीरा-भायंदर क्षेत्र में 20 नए मरीज मिले है। यहाँ पर एक्टिव मरीज की संख्या 103 है। हालांकि, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में 29 और ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 12 नए कोरोना के केस दर्ज किये गए है।
इन जगहों पर एक्टिव मरीजों की संख्या क्रमशः 55-35 है। वहीं लंबे अंतराल के बाद भिवंडी में भी एक मरीज मिला है। हालंकि उल्हासनगर महानगरपालिका में 04 मरीज मिले है और यहाँ पर एक्टिव मरीजों की संख्या 03 है। हालांकि जिले के अंबरनाथ और बदलापुर नगर पालिका क्षेत्र में एक भी नया मरीज नहीं मिला है।