उल्हास नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी, महिला की पहचान में जुटी पुलिस

Loading

उल्हासनगर: मुंबई से सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर स्टेशन के नजदीक बहने वाली उल्हास नदी में एक महिला का शव पाया गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। राहगीरों ने नदी में देखा कि किसी का दोनों हाथ ऊपर की तरफ दिख रहा है। ऐसे में पहले उन्हें यह आशंका हुई कि कोई मूर्ति फेंकी गई है। 
 
लेकिन नजदीक जाने पर इंसान के शव के होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सेंट्रल पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया और शव को बाहर निकाले जाने पर शव महिला का होने की पुष्टि हुई। शव को पंचनामे के बाद उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में शव विच्छेदन के लिए भेज दिया गया।
 
 
मृतका की शिनाख्त नही हो सकी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। गुरुवार को पुलिस ने शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। फ़िलहाल पुलिस मृतक महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।