Arrested
प्रतिकारात्मक तस्वीर 

    Loading

    नवी मुंबई: समुद्री मार्ग (Sea Route) से डीजल (Diesel) की तस्करी (Smuggling) करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) ने गिरफ्तार (Arrested) किया है, जिनके पास से पुलिस ने 21400 लीटर डीजल, 2 बोट और नगदी समेत कुल 35 लाख रुपए का माल बरामद किया है। कोर्ट के आदेश पर इन सभी आरोपियों को पुलिस की हिरासत (Police Custody) में रखा गया है।

    नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार सिंह के अनुसार, उक्त मामले में आसिफ, प्रवीण, विट्ठल और दत्ता नामक व्यक्ति समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के हाथ लगे यह सभी आरोपी रायगढ़ जिले और मुंबई के रहने वाले हैं। इन सभी आरोपियों को नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा, स्थानीय पुलिस और राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के उपायुक्त सुरेश मेंगड़े के मार्गदर्शन में की गई।

    विदेश से आई जहाज लिए थे डीजल 

    पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस के हाथ लगे आरोपियों द्वारा मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में अवैध तरीके से डीजल बेचने का काम किया जा रहा था। यह सभी आरोपी विदेश से आने वाली जहाजों से सस्ती दर में अतिरिक्त डीजल खरीदते थे और उसे बोट से लाकर 70 से 75 रुपए लीटर की दर से बेचा करते थे। कुछ लोग विदेश से आई एक जहाज से डीजल लेकर आने वाले हैं, इसके बारे में गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने इन सभी लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े जाने से पहले इन लोगों ने 9,300 लीटर डीजल बेचा था, जिसके रुपए इनके पास से बरामद किए गए हैं।

    विदेश से आने वाली जहाजों से सस्ती दर में डीजल लेने या उन जहाजों से डीजल चोरी करने वालों पर नकेल कसने का काम जारी है। भारत में बायोडीजल नहीं बनता है, इसके बावजूद कुछ लोग बायोडीजल के नाम पर गोरखधंधा करते हैं, ऐसे लोगों पर भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस के हाथ जो 5 लोग लगे हैं, इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

    -विपिन कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर नवी मुंबई