morbe dam
file pic

    Loading

    नवी मुंबई: विगत 6 दिनों से कर्जत (karjat) के पास स्थित नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) के मोरबे जलाशय (Morbe Dam) के क्षेत्र में जोरदार बारिश (Heavy Rain) हो रही है। जिसकी बदौलत इस जलाशय का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस जलाशय की जल संचय की क्षमता 88 मीटर है। 1 जुलाई 2022 तक जलाशय में 69.81 मीटर पानी शेष बचा हुआ था। 1 जुलाई के बाद से इस जलाशय के क्षेत्र में जोरदार बारिश होने का सिलसिला जारी है, जिसकी बदौलत अब इस जलाशय का जल स्तर 70.96 मीटर हो गया है।

    गौरतलब है कि 4 और 5 जुलाई को मोरबे जलाशय के क्षेत्र में 149.60 मिमी बारिश हुई थी, जिसकी बदौलत इसका जल स्तर 70.43 मीटर हो गया था। वहीं 6 जुलाई को इस जलाशय के क्षेत्र में 109.40 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद इस जलाशय का जल स्तर 70.96 मीटर हो गया है। मोरबे जलाशय के क्षेत्र में अब तक कुल 629.40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मोरबे जलाशय से हर दिन 450 एमएलडी पानी की आपूर्ति नवी मुंबई महानगरपालिका के तहत आने वाले क्षेत्रों में की जाती है। जिसमें से कुछ एमएलडी पानी सिडको के कामोठे नोड में दिया जाता है।

    10 जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं

    मंगलवार की रात 8.30 बजे से बुधवार को दोपहर 4.30 बजे तक नवी मुंबई महानगरपालिका के तहत आने वाले क्षेत्रों 220.71 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस जोरदार बारिश के दौरान 10 जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई, जिसकी वजह से 3 वाहनों को भारी नुकसान हुई। इस बारिश के दौरान मनपा क्षेत्र में 3 ठिकानों पर आग लगी, जबकि एक जगह शार्ट सर्किट हुआ। इस जोरदार बारिश के समय महानगरपालिका क्षेत्र में 4 स्थानों पर जलजमाव हुआ।