Kolsewadi Police

Loading

  • यूपी के शातिर चोरों को कोलसेवाड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • चोरी के दर्जनों मामलों को दिया था अंजाम
  • चोरी करके जौनपुर में बेचता था गहने
  • बाप, भाई और भाभी को भी पुलिस ने बनाया आरोपी

कल्याण: कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनकी चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। इनमें से एक चोर न केवल कल्याण से बदलापुर, टिटवाला तक बल्कि वसई विरार तक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। कोलसेवाड़ी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दर्जनों चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए गहने भी जब्त किए हैं।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश राजभर जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है और सीसीटीवी से लैश बंगले में रहता है। जिसने अब तक 30 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। महज कुछ ही मिनट के भीतर यह घरों की तिजोरी को खाली कर दिया करता था और चोरी किया हुआ माल अपने परिजनों की मदद से बेंच देता था। वहीं दूसरा गिरफ्तार चोर राहुल घाडगे है जिसे शनिवार को कोलसेवाड़ी पुलोस की टीम ने विट्ठलवाड़ी बस डिपो के नजदीक से गिरफ्तार किया है और कोलसेवाड़ी पुलिस में ही उसके खिलाफ पांच चोरी के मामले दर्ज हैं।

राजेश राजभर को कोलसेवाड़ी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कंजाहित बाजार, देवगांव, आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है, पूछताछ में उसने बताया कि वह हीरापुर, मचाटी, केराकत जौनपुर में बेचता था। राजेश राजभर के साथ ही गुनाहों में उसकी मदद करने वाले इसके पिता भाई व भाभी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों चोरों के 3 पास से 12 लाख के गहने व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस निरीक्षक कोलसेवाड़ी अशोक कदम ने बताया कि यह कोलसेवाड़ी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है साथ ही इन दोनों की गिरफ्तारी से चोरी की वारदात में काफी कमी आएगी।