File Photo
File Photo

Loading

नवी मुंबई: पिछले तीन महीने में पनवेल महानगर पालिका ने 126 करोड़ रुपए का संपत्ति कर के रूप में वसूल किया है। मनपा ने इस वर्ष 275 करोड़ रुपए संपत्ति कर वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसमें से सिर्फ तीन महीने में 126 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। मनपा का कहना है पिछले पांच साल से संपत्ति कर की वसूली विभिन्न कारणों की वजह से नहीं की जा सकी थी जिसकी वजह से यह राशि 1400 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है। 

स्थानीय लोगों ने अदालत में एक याचिका दायर की थी

उल्लेखनीय है कि संपत्ति कर की अदायगी को लेकर स्थानीय लोगों ने अदालत में एक याचिका दायर की थी उसके बाद बड़ी संख्या में संपत्ति कर जमा नहीं किया था। हालांकि इन याचिकाओं को सुनवाई के दौरान मुंबई उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया साथ संपत्ति कर की अदायगी का आदेश भी दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मनपा आयुक्त ने आम नागरिकों से संपत्ति कर भरने की अपील की थी आयुक्त की इस अपील का लोगों ने अच्छा प्रतिसाद देते हुए संपत्ति कर भरने की शुरुआत की। बताया गया की व्यवसाय करने वाली कर अदायगी की शुरुआत की है। एचपी सीएल कंपनी ने बकाया 1 करोड़ 25 लाख की रकम अदा की है।

चार विशेष टीमों का गठन 

मनपा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है यह टीम संपत्ति कर वसूलने का काम कर रही हैं। मनपा ने इस टीम में दो सेवा निवृत अधिकारी तथा सुरक्षा गार्ड तथा फोटोग्राफर को शामिल किया है। मनपा ने ऑन लाइन टैक्स भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई हुई है। 

मनपा ने संपत्ति कर वसूलने के लिए कई तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ सख्ती भी दिखा रही है। मनपा की आय का प्रमुख स्रोत सम्पत्ति कर है। संपत्ति कर की वसूली पर कोर्ट ने स्टे नहीं दिया इसलिए इस तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए, पनवेल के विकास के लिए समय पर संपत्ति कर अदा करना चाहिए।

गणेश देशमुख मनपा आयुक्त , पनवेल