ठाणे में गुरुवार को मिले सर्वाधिक 264 नए मरीज

Loading

12 की हुई मौत

ठाणे. शहर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर बिबिध नए उपाय योजना को लागू किये जाने के बावजूद संक्रमण कम होता दिखाई नहीं दे रहा है. गुरुवार को शहर में मरीजों और मृतकों का पिछला रिकार्ड टूट गया. गुरुवार को अब तक एक दिन में सबसे अधिक 264 पॉजिटिव मरीज सामने आये. इसके अलावा 12 लोगों की मौत हुई. जो कि एक दिन में हुई सबसे अधिक मौत है. शहर में कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 91 हुई है और मृतकों का आकड़ा 264 हुआ है. जिनमें 156 पुरुष और 77 महिलाओं का समावेश है.

वर्तमान में ठीक होकर घर पहुंचने वाले मरीजों का आकड़ा 3 हजार 606 है. जोकि कुल मरीजों की तुलना में 53 फीसदी है. वर्तमान में प्रत्यक्ष में 3240 मरीज शहर के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.  मनपा सूत्रों की मानें तो जिस प्रकार पिछले 20 दिनों से कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे थे, यह एक चिंता का विषय बनता जा रहा था. लेकिन अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. जोकि ठाणे करों के लिए राहत की बात है.

माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में मिले सबसे अधिक मरीज

गुरुवार को शहर के मध्य में स्थित माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में 48 मरीज पाए गए है. जबकि दूसरे क्रमांक पर नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति है. यहाँ पर 24 घंटे में 46 नए मरीज मिले हैं. तीसरे स्थान पर 35 मरीजों के साथ वागले प्रभाग समिति और उथलसर प्रभाग समिति चौथे स्थान पर जहाँ पर 33 नए कोरोना के मरीज पाए गए है. इस प्रकार माजीवाड़ा, कलवा और नौपाडा-कोपरी परिसर में फिर से मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ना प्रशासन के लिए चिंता की बात है.  पिछले कुछ दिनों से हॉटस्पॉट बन चुके मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्रों में कोरोना के कम संक्रमित मरीजों का मिलना प्रशासन और यहाँ के रहिवासियों के लिए राहत की बात माना जा रहा है.  

प्रभाग समिति निहाय मिले मरीजों की संख्या

प्रभाग समिति       नए मरीज    

1) माजिवडा मानपाडा      – 48     

2) वर्तकनगर                  –  26

3) लोकमान्य सावरकर नगर-  14  

4) नौपाडा-कोपरी               –  46 

5)उथलसर                       –  33  

6) वागले                          –  35   

7) कलवा                         –   30  

8) मुंब्रा                            –  17

9) दिवा                           –  15

10) अन्य क्षेत्र                   –  00  

कुल                        –     264