today in history 12 April Polio drug addiction day
File Photo

    Loading

    ठाणे : राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान (National Pulse Polio Vaccination Campaign) के तहत ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) की ओर से रविवार 18 सितंबर 2022 को पल्स पोलियो मुहिम (Pulse Polio Campaign) की शुरुआत होने वाली है। 5 वर्ष तक के तमाम बच्चों को पल्स पोलियो डोज दिया जाएगा। इस संदर्भ में ठाणे महानगरपालिका प्रशासक और कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने अतिरिक्त आयुक्त 1 संदीप मालवी और स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त मनीष जोशी को आदेश देते हुए हर बच्चे को डॉन देने का नियोजन करने का निर्देश दिया है। 

    पोलियो उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी की पृष्ठभूमि में भारत में भी लगातार पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता रहा है। आगामी 18 सितंबर 2022 को ठाणे शहर में भी चलाया जाएगा। पांच साल के सभी बच्चों को पोलियो डोज दिया जाएगा।

    बताया गया है कि शहर के कई भागों में पोलियो डोज सेंटर सक्रिय किए गए हैं। अवकाश का दिन होने के कारण बच्चे या और उसके माता पिता घर पर ही रहेंगे। जिस कारण ऐसे अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पोलियो डोज केंद्रों पर आकर अपने बच्चे को पोलियो डोज दिलवा सकते हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि अभिभावक अपने बच्चों को प्रथम जन्मदिन के पहले बी.सी.जी., ट्रिपल पोलिओ, गोवर, पीलिया, पेंटाव्हॅलेट टीके अवश्य लगाएं। ताकि बच्चा सुरक्षित रहे। ताकि विभिन्न बीमारियों से बच्चे का बचाव हो सके।