कलवा ईस्ट में नहीं है श्मशान भूमि, अंतिम संस्कार के लिए लोगों को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना

    Loading

    ठाणे : ढाई लाख की आबादी वाले कलवा पूर्व (Kalwa East) में कोई श्मशान भूमि (Cremation Ground) न होने के कारण यहाँ के रहिवासियों (Residents) को शव के अंतिम संस्कार (Funeral) के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि खारेगांव उड़ानपुल तो बन गया है। लेकिन लिफ्ट अभी तक नहीं लगाई गई है। जिसके कारण नागरिकों को फ्लाईओवर की सीढ़ियां चढ़कर शव को पश्चिम की ओर ले जाना पड़ता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कई वर्षों से कलवा पूर्व में एक श्मशान भूमि बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

    कलवा ईस्ट 2.5 लाख की आबादी वाला क्षेत्र 

    खारेगांव रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के शुरू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का आवागमन कम हो गया है। वहीं यातायात जाम से भी लोगों को राहत मिली है। परंतु, कलवा पूर्व के रहिवासियों को अब उड़ानपुल पर चढ़कर तकरीबन एक किलोमीटर का सफर पैदल तय करता है। जिसके कारण इस पुल पर चढ़ते वक्त देखने में आता है कि राहगीर काफी थक जाते है। क्योंकि पुल बनने के बाद पुल पर लिफ्ट लगाया जाना चाहिए था। जोकि अब तक नहीं लग पाया है। कलवा पूर्व में भास्कर नगर, पोंड पाड़ा, अत्कोनेश्वर नगर, पारसिक हिल और अन्य भाग शामिल हैं। चूंकि पूर्व में एक भी श्मशान भूमि नहीं है, इसलिए नागरिकों को पश्चिम में आना पड़ता है। यहाँ के स्थानीय पूर्व नगरसेवक उमेश पाटिल ने बताया कि क्षेत्र के एक निवासी की दो दिन पहले मौत हो गई थी। लेकिन जब शव को अंतिम संस्कार के लिए पूर्व से पश्चिम की तरफ ले जाया जा रहा था तो खारेगांव उड़ानपुल की सीढ़ियां चढ़ते समय शव अचानक नीचे गिरता हुआ मिला था। 

    इसलिए निवासियों के साथ-साथ पूर्व स्थानीय नगरसेवकों ने एक बार फिर मांग की है कि करीब ढाई लाख आबादी वाले इस क्षेत्र में कम से कम एक श्मशान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही खारेगांव उड़ानपुल पर लोगों के आवागमन के लिए लिफ्ट लगाया जाए। इस संदर्भ में महानगरपालिका के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग का कहना है कि खारेगांव उड़ानपुल पर लिफ्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।