Photo: ANI/Twitter
Photo: ANI/Twitter

    Loading

    ठाणे: एक बड़ी खबर के अनुसार ठाणे(Thane) के भिवंडी इलाके में आज दोपहर एक निर्माणाधीन मेट्रो पुल का खंभा गिर गया। जिसमें 5 मजदूर घायल (Labour Injured) हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।  यह जानकारी ठाणे नगर निगम की और से दी गई है। 

     ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि यह हादसा अपराह्न करीब तीन बजे हुआ जब अंजुर जंक्शन पर एक स्तंभ के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लोहे की छड़ें निर्माण स्थल पर गिर गईं।

    संतोष कदम के मुताबिक इस हादसे में पांच मजदूरों को मामूली चोंटे आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि निर्माण स्थल पर गिरी हुईं लोहे की छड़ों को हटाने का काम जारी है।